बूंदी: जिला कलेक्टर ने अपने कक्ष में की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना की समीक्षा अधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | Aug 24, 2024 शिक्षा, स्वास्थ्य व कौशल विकास आदि के क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों को मजबूत बनाने तथा भौतिक और सामजिक ढांचे के विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना की समीक्षा बैठक यहां जिला कलक्टर कक्ष में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।