बूंदी: शहर कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रकरण में तीन आरोपी को बूंदी से गिरफ्तार किया
Bundi, Bundi | Aug 23, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली बूंदी द्वारा कार्यवाही करते हुये बूंदी शहर में मीरा गेट रोड पर जानलेवा हमले के मामले में घटना के बाद फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।दिनांक 27.07.2024 को फरियादी ने थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहेल इमरान और जोनू को गिरफ्तार किया।