ब्यौहारी: कलेक्टर ने साखी निवासी राम सुमिरन राठौर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की
शहडोल सोमवार को लगभग 12:45 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत साखी गांव के रहने वाले राम सुमिरन राठौर को उपचार हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है,उन्होंने बताया है कि राम सुमिरन राठौर का आवेदन काफी दिनों से लगा हुआ था जिसके बाद कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने यह राशि स्वीकृत की है।