भादरा: प्रशासन ने नशे के तस्कर के मकान के आगे से हटाया अतिक्रमण
भादरा: पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर बोर्डिंग हाउस के निकट वार्ड 26 में एनडीपीएस एक्ट के पांच मामलों के आरोपी नशा तस्कर भाल सिंह उर्फ मांस के मकान के आगे सड़क पर बने अवैध छज्जे व सीढ़ियों का अतिक्रमण जेसीबी से हटाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार तहसीलदार धर्मेंद्र जांदू व थानाधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।