नीमच नगर: रतनगढ़ में खेत पर सो रहे 20 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, नीमच रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत
नीमच जिले के रतनगढ़ खेत पर सो रहे एक 20 वर्षीय युवक को गुरुवार शुक्रवार की देर रात सांप ने डस लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और प्राथमिक इलाज के बाद रेफर के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बिट्टू पिता भंवरलाल भील उम्र 20 वर्ष निवासी रतनगढ़, कल रात अपने खेत पर सो रहा था। इसी दौरान गुरुवार शुक्रवार की रात 1 के करीब उसे अचानक सांप ने काट लिया।