नीमच नगर: जमुनियाकलां में अज्ञात लोगों ने मजदूरी से लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमनियाकला गाँव के पास गुरुवार देर शाम मजदूरी से लौट रहे एक युवक पर 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जिसके बाद परिजनों ने नीमच सिटी थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है