दिनारा: दिनारा में स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका
Dinara, Rohtas | Aug 12, 2026 दिनारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया।