तिलहर: तिलहर थाना क्षेत्र में असलाह के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान स्थानीय लोगों द्वारा श्याम गुप्ता के रूप में बताई जा रही है, कथित तौर पर असलाह के साथ रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है।