केसठ: कुलमनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व चली गोली, गोली लगने से एक युवक हुआ जख्मी
Kesath, Buxar | Mar 9, 2024 कुलमनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने व गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। फ़िलहाल जख्मी युवक का इलाज बनारस के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। इधर जख्मी युवक अखिलेश यादव के चाचा संजय कुमार सिंह ने नावानगर थाने में धर्मेंद्र कुमार सिंह व धनंजय यादव समेत 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।