राजपुर: परसिया गांव के पास खीरी रजवाहा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे को कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Rajpur, Buxar | May 30, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र में 1 सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परसिया गांव के समीप खीरी रजवाहा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्चे को कुचल दिया। मृतक की पहचान परसिया गांव निवासी अजीत राम के चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। मासूम को गंभीर हालत में इलाज के लिए सासाराम ले जाया जा रहा था,रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।