जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी मोहर्रम को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे थाना बरगदवा मे पैदल गश्त किया गया ।
गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आमजन से सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। #UPPolice
Maharajganj, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026