दतिया नगर: दतिया: कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में 5-5 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त
दतिया में कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी स्थित निदान के कुएं के पास कल्लू कुशवाहा की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।