बहराइच: मझाव इलाके में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हुई
ग्राम मझाव निवासी अखिलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि अखिलेश गांव में कहि गया था। उसके बाद घर लौटा और सो गया। वही उसे अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे मिहींपुरवा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।