दतिया नगर: पुलिस परेड ग्राउंड दतिया में जनरल परेड का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने ली सलामी और किया संवाद
पुलिस परेड ग्राउंड दतिया में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं 250 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, एकरूपता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने की सीख दी गई.