धरियावद: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुर में 'विकसित भारत के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा' का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुर में बुधवार को ‘विकसित भारत के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल हरमोर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यात्रा में विद्यालय के करीब 550 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गांव के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए यात्रा विद्यालय परिसर पहुंची जहां उसका समापन किया गया। कार्यक्रम