काको: थानों में सख्ती के मूड में एसपी, विभिन्न थानों के निरीक्षण में लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का अल्टीमेटम
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान काको, पाली सहित घोसी अनुमंडलीय क्षेत्र के विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना अभिलेख, लंबित कांडों और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।