फरीदपुर: डीजल खत्म, सफाई सिस्टम ठप, फरीदपुर में कूड़े के ढेर से उठी बदबू
फरीदपुर में डीजल संकट की वजह से पिछले तीन दिन से कूड़ा उठाने वाली नगर पालिका की गाड़ियां बंद पड़ी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और लोगों को बदबू व गंदगी से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका के ईओ पुनीत कुमार के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक को वर्ष 2023 से भुगतान नहीं मिला है। भुगतान न होने से नाराज संचालक ने पालिक