पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए कुल ₹9.33 करोड़ की लागत से दो कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत डेंगुरजाम से अमनिया तक 3.20 किमी सड़क निर्माण (₹5.71 करोड़) तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवसरा से कुई तक 7.40 किमी सड़क नवीनीकरण (₹3.61 करोड़) कार्य का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों से देवसरा, अमनिया, डेंगुरजाम और कुई सहित आसपास के वनांचल गांवों का सड़क संपर्क बेहतर होगा। ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
#RoadConnectivity #RuralDevelopment #InfrastructureDevelopment #Kabirdham