बक्सर: स्वास्थ्य विभाग सख्त, सिविल सर्जन ने चार डॉक्टरों का अवकाश तत्काल रद्द किया
Buxar, Buxar | Apr 2, 2026 बक्सर के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अवकाश की वजह से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चार डॉक्टरों की अवकाश रद्द कर दी है। सिविल सर्जन डॉ शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने इन डॉक्टरों को 24 घंटे के अंदर अपने कर्तव्य पर लौटने का निर्देश दिया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनाधिकृत अनुपस्थिति के तहत कार्रवाई की जाएगी।