जहानाबाद: कल्पा पंचायत में नेत्र जांच शिविर, 315 महिलाओं को मिला चश्मा
सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत स्थित छोटी कल्प गांव में ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत शिविर आयोजित हुआ। डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष नीतू कुमारी व संदीप कुमार ने किया। 315 महिलाओं की आंखों की जांच कर 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को चश्मा वितरित किया।