मुगलसराय: कटेसर में गंगा किनारे पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कटेसर में गंगा किनारे मंगलवार सुबह 10 बजे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से एक बैग, चप्पल और पर्स बरामद हुआ, लेकिन पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस के अनुसार शव पर चोट के निशान नहीं हैं और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।