बांका: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Banka, Banka | Jul 11, 2026 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर एक बजे सदर अस्पताल, बांका में जनसंख्या स्थिरता एवं परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों, उनके परिजनों और अन्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव तथा छोटे परिवार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।