अशोकनगर जिले के कचनार थाना क्षेत्र के छीपोन गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पड़ोसियों ने रविवार को दोनों को जमीन पर पटककर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को दोपहर 2 बजे जुलूस निकाला है।