सिकंदराराऊ: कोंडरा जहांगीरपुर गांव में दो आरोपियों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज
सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र के कोंडरा जहांगीरपुर गांव में दो आरोपियों ने एक युवक से गाली गलौज कर दी, जब उसने गाली गलौज का विरोध किया आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित के द्वारा सिकंदरा राऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।