लखीसराय: लखीसराय संग्रहालय में स्कूली छात्रों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नृत्य के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया
प्रगति यात्रा के क्रम में गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11:32 पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बालगुदर गांव स्थित लखीसराय संग्रहालय पहुंचे. यहां स्कूली छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष नृत्य के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया. स्कूली छात्रों की इस जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए.