लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार में छोटी दुर्गा स्थान मंदिर में 11वां वार्षिक उत्सव, रात्रि जागरण का आयोजन
शहर की पुरानी बाजार छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में 11वां वार्षिक उत्सव के आयोजन को लेकर बुधवार की रात्रि 9:00 बजे रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में राजस्थान जैसलमेर से आए कलाकारों के द्वारा भक्तिमय गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। रात्रि जागरण को लेकर छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई।