लोहरदगा: किस्को में लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति सदस्य ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति सदस्य आलोक कुमार साहू ने आज किसको के तेतर डाँड़ पहुंच कर शोकाकुल परिवार के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि दो दिन पूर्व लोहरदगा भंडरा मुख्य पथ में भैसमुंदो गांव के समीप सड़क दुर्घटना में ग्राम तेतरडाड़ प्रखंड किस्को के रहने वाले धनु उरांव की पुत्री सीता कुमारी का निधन हो गया था।