लोहरदगा: मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने राहत नगर में जी मैक्स फार्मास्यूटिकल्स का किया उद्घाटन
लोहरदगा जिला के बगडु मोड़ स्थित राहत नगर में जी मैक्स फार्मास्यूटिकल्स का उद्धघाटन राज्य के वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर ने कहा की लोहरदगा जिला में जी मैक्स फार्मास्यूटिकल्स का उद्धघाटन से लोहरदगा वासियों को स्वास् के क्षेत्र में काफी लाभ होगा।