बिजनौर: बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट राजेंद्र की ऐतिहासिक जीत
Bijnor, Bijnor | Apr 1, 2026 बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट राजेंद्र की ऐतिहासिक जीत हो गई है। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एडवोकेट राजेंद्र और एडवोकेट शेर सिंह के बीच खड़ा मुकाबला था। शुरुआत में शेर सिंह नें चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि एल्डर कमेटी ने फिर से चुनाव कराया था।