सहारनपुर: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव निर्विरोध, जितेंद्र पुंडीर अध्यक्ष और सुनील कुमार महासचिव निर्वाचित
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, सहारनपुर के चुनाव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एल्डर्स कमेटी की देखरेख में गुरूवार शाम 5:00 बजे निर्विरोध संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एडवोकेट ने सभी नौ पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।