#राहुल_गांधी पर #दर्ज #मुकदमे को लेकर #नया_मोड़, #वाल्मीकि_समाज ने #पुलिस से की #शिकायत।
#हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर हल्द्वानी में नया विवाद सामने आया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पहचान और समाज से उसके संबंध को लेकर सवाल उठाए हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि अमित कुमार नाम का व्यक्ति वाल्मीकि समाज से नहीं है, बावजूद इसके उसने कथित तौर पर अपना नाम ‘अमित वाल्मीकि’ बताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया शिकायतकर्ताओं ने अमित कुमार को एक सी भाजपा नेता का भाई भी बताया है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अमित कुमार का समाज से कोई लेना-देना नहीं है और उसके द्वारा स्वयं को वाल्मीकि समाज से संबंधित बताकर शिकायत अथवा मुकदमा दर्ज कराया जाना समाज के नाम का गलत इस्तेमाल है। समाज के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि पुलिस तथ्यों की जांच कर यह स्पष्ट करे कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की वास्तविक पहचान और वाल्मीकि समाज से उसका संबंध क्या है।
अमरदीप वाल्मीकि सरपंच-वाल्मीकि महापंचायत सभा हल्द्वानी
अमित कुमार प्रदेश संगठन मंत्री उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ