उत्तराखंड कांग्रेस की अल्मोड़ा से शुरू हुई न्याय यात्रा ऊधम सिंह नगर पहुंची। किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश प्रभारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शैलजा ने भाजपा पर वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाते हुए 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। सभा के बाद यात्रा सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा रवाना हुई।