हज़ारीबाग: हजारीबाग जैन मंदिर में आत्म शुद्धि का महान पर्व क्षमावाणी हर्षों उल्लास से मनाया गया
हज़ारीबाग़ जैन मंदिर में मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री 105 श्रेय सागर जी महाराज के सानिध्य में दसलक्षण पर्व की समाप्ति के पश्चात आज क्षमा वाणी पर्व भी अति उत्साह के साथ मनाया गया। क्षमावाणी के दिन दसलक्षण व्रतधारियों और रत्नत्रय करने वाले को समाज के द्वारा मुनि श्री के सानिध्य में सम्मानित किया गया ।