पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अग्नि पीड़ित के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को शाम के लगभग 8 बजे अस्पताल गए जहाँ बायसी प्रखंड के गवालगाँव में गैस लीक होने के कारण लगी आग में चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और डॉक्टरों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में चर्चा की।डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों की हालत गंभीर है.