पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में राजकीय समारोह के साथ होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्णिया में गुरुवार शाम राजकीय समारोह के साथ होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बनमनखी के सिकलीगढ धरहरा में सतयुग से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए 45 फिट ऊंचे बिहार के सबसे बड़े होलिका का दहन किया गया। होलिका के दहन होते ही भव्य आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी और पटाखों से आसमान गूंज उठा।