निज़ामाबाद: 50 वर्षों से निस्वार्थ सेवा की मिसाल: बड़ागांव के राधेश्याम मिश्र 'मकनू पंडित' रोज़ पूरे गांव की सफाई करते हैं
जी हां आप सभी लोगों को बता देना चाहते है कि जहां आज के समय में जहां स्वच्छता के लिए सरकारी अभियान चलाए जाते हैं, आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राधेश्याम मिश्र उर्फ 'मकनू पंडित' पिछले करीब 50 वर्षों से बिना किसी स्वार्थ, सम्मान या पारिश्रमिक की अपेक्षा के पूरे गांव की साफ-सफाई कर समाज सेवा की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं ।