पटियाली: नबावगंज नगरिया में घरेलू सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग, पांच झोपड़ियां जलकर हुईं राख
थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नवाबगंज नगरिया में रविवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। धनपाल, बुधपाल, नन्हे, भामराज व रामपाल की पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। एक भैंस भी झुलसी। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लगना प्रतीत हो रही है।