बानसूर: बानसूर में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों को जारी किए गए नोटिस
Bansur, Alwar | Apr 28, 2026 बानसूर नगरपालिका क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। नीमराना में हाल ही में हुए कबाड़ गोदाम हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हुआ है। टीम ने औद्योगिक, वाणिज्यिक, शैक्षणिक संस्थानों, कबाड़ गोदामों और होटल-रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी मानकों की जांच की।