सोरांव: मऊआइमा इलाके में पत्नी से विवाद के चलते दुधमुंहे बच्चे के साथ थाने पहुंचा युवक, समझाने-बुझाने में जुटी पुलिस
मऊआइमा थाने में शनिवार की दोपहर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक पिता अपनी दो-तीन महीने की दुधमुंही बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत की कि उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को विदा नहीं कर रहे हैं। जिससे वह परेशान है। पिता ने बताया कि वह बागी गांव का निवासी है। पुलिस ने मामले को समझा बुझाकर शांत कराया । और दोनों पक्षों की बात समझने का प्रयास की।