जहानाबाद: शिवम हत्याकांड के 8 आरोपियों के घर पर एक ही दिन में कुर्की-जब्ती, प्रशासन का रौद्र रूप, अपराधियों को कड़ा संदेश
जहानाबाद। भेलावर थाना कांड संख्या-194/26 शिवम हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक जहानाबाद की मौजूदगी में बुधवार को निसरपुरा गांव में शेष 8 नामजद फरार अभियुक्तों के घरों पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान सदर एवं घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने बालों को बख्शा नहीं जाएगा।