हुलासगंज: मनरेगा से हुलासगंज के ग्रामीण परिवारों को मिला रोजगार, बढ़ी आत्मनिर्भरता
जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड में मनरेगा योजना ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और आर्थिक मजबूती का सहारा बन रही है। वृक्षारोपण, अलंग निर्माण, मिट्टीकरण और जल संरक्षण जैसे कार्यों से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। लाभुकों ने बताया कि नियमित मजदूरी से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और पलायन में कमी आई है।