हौज खास: दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा, 22 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पांच दिनों के ऑपरेशन में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये गिरोह APK फाइल के जरिए 22,139 लोगों को ठगी के जाल में फंसा चुका है। 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी के 17 ठिकानों पर छापे मारे गए।