कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 2, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में सोमवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने खुशी के इजहार करते हुए एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।