समाज में प्रेम, सहयोग और सम्मान के साथ जीवन जीना ही सच्चे जीवन की पहचान है। इसी संदेश के साथ प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उपसेवा केंद्र, डीग द्वारा मंगलवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें परमात्मा शिव के जयघोष गूंजते रहे।