काको: तिताई बीघा में सर्पदंश से 6 बच्चों की मां की मौत, शादी की खुशियां गम में बदली, भैंसुर ने बताया घटना, रसोइया थी महिला
जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत तीताई बीघा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है इस संबंध में महिला के भैंसुर ने बताया कि उनके परिवार में शादी का उत्सव चल रहा था तभी उनके छोटे भाई सैलून मांझी की पत्नी सविता देवी को जहरीले सांप ने काट लिया। महिला ने सांप काटने की सूचना परिजनों को न दी।