डुमरा: समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ आयोजन, डीएम व एसपी हुए शामिल
सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित चर्चा भवन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार मीणा और एसपी मनोज कुमार तिवारी शामिल हुए। इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।