डुमरा: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार ₹2,00,000 के इनामी अपराधी को सीतामढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिवाल्वर व कारतूस बरामद
परिहार थाना क्षेत्र के जब्दी रेन के पास से टॉप 10 में शुमार ₹2,00,000 के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सदर डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है। पकड़े गए अपराधी का नाम मोहम्मद इसराइल है। इसके पास से एक रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल तथा एक यामाहा बाइक बरामद की गई है।