डुमरा: एसपी ने फेसबुक पर लाइव आकर दिया बयान, कहा - बिहार पुलिस लोगों की समस्या के प्रति संवेदनशील है
सीतामढ़ी एसपी आज अपने कार्यालय से फेसबुक पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार पुलिस लोगों की समस्या के प्रति संवेदनशील है और लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से करती है।