डुमरा: BDO डुमरा ने मतदाता दिवस पर लोकतंत्र में आस्था रखने की मतदाताओं को दिलाई शपथ
डुमरा प्रखंड कार्यालय में आज BDO ने मतदाता दिवस पर लोगों को लोकतंत्र में आस्था बनाए रखने की शपथ दिलाई। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं मतदाता मौजूद थे। डुमरा BDO ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय से ऊपर उठकर लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।