सिंघेश्वर: नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला दर्ज, कोर्ट मैरिज की धमकी देने का आरोप
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता ने शादी की नीयत से अपहरण करने तथा कोर्ट मैरिज की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।